टीम डुरंड कप 2019 में भाग लेने से पहले जमशेदपुर एफसी रिजर्व्स अपनी तैयारियों को करना चाहती है पुख्ता

जमशेदपुर एफसी की रिजर्व्स की टीम डुरंड कप की तैयारियों के लिए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का दौरा करेगी। यहां उन्हें भारत की अंडर-16, अंडर-19 और स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडिशा के ख़िलाफ चार अभ्यास मैच खेलना है।

जमशेदपुर एफसी रिजर्व्स भारत की अंडर-16 टीम के ख़िलाफ दो बार खेलना है, जबकि स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडिशा और अंडर-19 भारतीय टीम के ख़िलाफ एक-एक मैच खेलना है। अंडर-19 भारतीय टीम के ख़िलाफ अंतिम मुक़ाबले के साथ ही इस दौरे का समापन होगा। आपको बता दें कि भारत की अंडर-19 टीम में जमशेदपुर एफसी के सीनियर टीम के खिलाड़ी अमरजीत, नरेंद्र गहलोत, जितेंद्र सिंह और गोलकीपर नीरज कुमार शामिल हैं।

टीम के हेड कोच कुंदन चंद्र ने इस दौरे के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि “हमने पिछले कुछ महीनों में बहुत सारे मैच खेले हैं। हमें जेएसए प्रीमियर लीग और जेएसए सुपर कप मिलाकर पिछले दो महीनों में 14 से अधिक मुक़ाबलों में खेलने का मौका मिला। जेएसए प्रीमियर लीग में बाबूलाल सोरेन एफए, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स जैसी कुछ अच्छी टीमें थीं, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया जिससे हमारी टीम का परीक्षण करना आसान हो गया। इन मैचों से हमारे खलाड़ियों के तकनीक और दृष्टिकोण पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है। जिसका आगामी प्रतियोगिताओं जैसे आई-लीग डिवीजन-2 में इसका असर दिखेगा। 

हम राष्ट्रीय युवा टीम और स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडिशा के बीच दोस्ताना व्यवहार स्थापित करने के लिए  तत्पर हैं। आपको बता दें कि इन दोनों टीमों में भारत के कुछ शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं जो पहले से ही राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ आईएसएल क्लबों के लिए खेल रहे हैं। कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो हमारी टीम के साथ जुड़े हैं। ऐसे में डूरंड कप के लिए कोलकाता रवाना होने से पहले खिलाड़ियों के पास अधिक समय होगा कि वो एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा खेल सकें। जो कि टीम के हर खिलाड़ी को बहतर बनने में मदद करेगा और खिलाड़ियों को भारतीय राष्ट्रीय टीम के कोचों के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

इस दौरे में टाटा फुटबॉल अकादमी उंडर-16 की चार कैडेट और अंडर-18 की 8 कैडेट शामिल हैं

जमशेदपुर एफसी के सीईओ, मुकुल चौधरी ने दौरे के महत्व को बताते हुए कहा कि “रिजर्व टीम के खिलाड़ी मुख्य टीम में जगह बनाने का दम रखते हैं। अच्छी टीमों के ख़िलाफ खेलना उनके लिए महत्वपूर्ण है। ये दौरा हमारी रिजर्व टीम को भारत के शीर्ष युवा खिलाड़ियों के ख़िलाफ चुनौती पेश करने में सक्षम करेगा, जिनमें से कई 2017 में भारत अंडर-17 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे हैं। ”

क्रमांक       खिलाड़ी का नाम             क्रमांक         खिलाड़ी का नाम

  1. अमृत ​​गोपे (गोलकीपर)           15.           विमल कुम्हार
  2. विशाल यादव (गोलकीपर)        16.           आकाश दावे
  3. राज कुमार महतो (गोलकीपर)    17.           एल. किलोंग
  4. बिल्लू तेली                          18.            पी. मणिसाना
  5. बॉक्सर प्रधान                       19.           गौरब
  6. विजय कुमार                       20.          विकाश बालमुचु
  7. बसेत हंसदह                       21.           संदीप मांडी
  8. करणदीप                          22.           जिरजार तरंग
  9. राकेश यादव                      23.           सुखलाल कुंकल
  10. नरेश सिंह                         24.           एंजेलो सिंह
  11. हर्षा पारुई                        25.           नयन तमांग
  12. मार्चस्टारफिल्ड                   26.           निखिल बारला
  13. सोहराब अक्तर                  27.           मोहम्मद शाहजहां
  14. नबीन राणा

इस प्रकार है इस दौरे का पूरा कार्यक्रम

दिनांक                       बनाम

27 जुलाई 2019             भारत अंडर-16

29 जुलाई 2019             स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडिशा

31 जुलाई 2019             भारत अंडर-16

03 अगस्त 2019            भारत अंडर-19

भुवनेश्वर में इस दौरे के खत्म होने के बाद, टीम डुरंड कप 2019 में भाग लेने के लिए सीधे कोलकाता जाएगी।

Your Comments