प्रतीक चौधरी की जमशेदपुर एफसी में हुई वापसी

 

जमशेदपुर एफसी ने अपने डिफेंस को मजबूत करने के लिए प्रतीक चौधरी को अपने दल में जोड़ा है। क्लब आगामी हीरो इंडियन सुपर लीग सीजन के लिए टीम के साथ लगातार खिलाड़ियों को जोड़ रही है। 32 वर्षीय डिफेंडर 2018-19 में रेड माइनर्स का हिस्सा थे और तीन सीजन के बाद फर्नेस में लौट रहे हैं।

प्रतीक ने कहा, "यह मेरे लिए पहला पसंद था। मैं जमशेदपुर के अद्भुत शहर में वापस आने के लिए अच्छा महसूस कर रहा हूं। इसमें फुटबॉल की एक बड़ी विरासत है, जिसमें रेड माइनर्स के माध्यम से टीम को समर्थन मिलता है। मैं इसके लिए तैयार हूं लीग चैंपियनशिप को डिफेंड करने में मैं टीम का ढाल बनने की कोशिश करूंगा। मैं अपनी टीम के साथियों और कर्मचारियों के साथ नए कोच के रूप में ऐडी बूथरॉयड के मार्गदर्शन में काम करने के लिए उत्साहित हूं। "

सेंटर-बैक ने आईएसएल में अपने 76 मैचों में एक शानदार डिफेंडर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। मुंबई में जन्मे चौधरी ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत बैंक ऑफ इंडिया और फिर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए की थी। वह जल्द ही 2011 में आई-लीग की ओर से एयर इंडिया में शामिल हो गए।

उन्होंने आई-लीग क्लब मुंबई एफसी के लिए खेलते हुए केरला ब्लास्टर्स एफसी के साथ आईएसएल में डेब्यू किया। इसके बाद वह 2017-2018 में दिल्ली डायनामोज में शामिल हुए। बाद में 2018 में जमशेदपुर एफसी चले आए थे।

उन्होंने 2018-19 सीजन में एक बड़ी भूमिका निभाई, जहां जमशेदपुर एफसी 5वें स्थान पर रहा, हालांकि सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गया। वह 2019-20 में मुंबई सिटी एफसी और फिर 2020 में बेंगलुरु एफसी में शामिल हुए जहां उन्होंने 2 सीजन बिताए।

ऐडी बूथरॉयड ने प्रतीक का टीम में स्वागत किया और कहा, "प्रतीक का जमशेदपुर में वापस आना टीम की डिफेंस के लिए एक वरदान है। वह एक मजबूत शारीर वाला सर्वश्रेष्ठ भारतीय डिफेंडरों में से एक है। प्रतीक जैसा खिलाड़ी अपने साथ नेतृत्व के गुण भी लाता है। टीम में स्थिरता बनाता है. एक अच्छी डिफेंस वाली टीम खिताब जीतती है और यही करने के लिए प्रतीक यहां आए हैं। मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।"

प्रतीक चौधरी 24 नंबर की जर्सी पहनेंगे और अगस्त के बीच में प्री-सीजन के लिए जमशेदपुर टीम में शामिल होंगे।

Your Comments