जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के होम मैचों के लिए स्टेडियम में प्रतिबंधित चीजें

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) 21 अक्टूबर को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2018/19 का पहला मैच आयोजित करेगा

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (जिसे फर्नेस के नाम से भी जाना जाता है) में कोलकाता की एटीके के ख़िलाफ़ होगा मुक़ाबला।

आपकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने और परिस्थिति को अनुकूल बनाए रखने के लिए, निम्नलिखित वस्तुओं को स्टेडियम में ले जाना मना है।

  1. पावर बैंक
  2. सिगरेट लाइटर
  3. सेल्फी स्टिक
  4. लकड़ी की छड़ी
  5. प्लास्टिक की छड़ी
  6. तेज़ धार वाली वस्तुएं (जैसे: चाकू, सिरिंज, कैंची, आदि)
  7. बैकपैक्स
  8. बोतल
  9. छाता
  10. कैमरा
  11. हथियार
  12. खाने-पीने की चीजें
  13. हेल्मेट्स
  14. सिक्के
  15. लैपटॉप
  16. टिन या डिब्बे
  17. संगीत के उपकरण
  18. पानी से भरे गुब्बारे
  19. अंडे
  20. ज्वलनशील, जहरीले, अवैध या खतरनाक पदार्थ
  21. तम्बाकू या तंबाकू उत्पाद
  22. मैटल कंटेनर
  23. पटाखे
  24. पशु
  25. शराब

मैच देखने के लिए आने वाले सभी फैंस से जमशेदपुर एफसी अनुरोध करता है कि कृप्या शांति बनाए रखें और मैच का पूरा आनंद लें।

Your Comments